मुंबई, 8 जुलाई। भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अदाकारा रानी चटर्जी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वह 'तड़पाओगे तड़पा लो' गाने पर डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं।
रानी ने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने गुलाबी रंग की साधारण साड़ी पहनी हुई है और लाल चूड़ियाँ भी पहन रखी हैं। गाने के बोल के साथ उनके एक्सप्रेशन और डांस ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।
उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, "मैं अपने प्रिय व्यक्ति के प्रति अपने प्यार का इजहार बेझिझक करती हूं।"
उनके फैंस इस वीडियो को बेहद पसंद कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में हार्ट, फायर और स्माइली इमोजी के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
यह गाना 1957 में आई फिल्म 'बरखा' का है, जिसे स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने गाया था। इसके बोल राजिंदर कृष्ण ने लिखे हैं और संगीत चित्रगुप्त ने दिया है। फिल्म में नंदा, जगदीप, शुभा खोटे जैसे कई प्रमुख कलाकारों ने काम किया था।
इसके अलावा, सपना चौधरी ने भी इसी गाने पर डांस करते हुए एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह काले और हरे रंग के सूट में नजर आ रही हैं। उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, "तड़पाओगे।"
सपना का यह वीडियो भी दर्शकों को काफी भा रहा है, और कई यूजर्स उन्हें हार्ट और फायर इमोजी भेज रहे हैं।
You may also like
Weather update: राजस्थान में आगामी चार दिनों में इन जिलों में होगी भारी बारिश, जमकर बरसेंगे बादल, अलर्ट किया गया जारी
दिल्ली डबल मर्डर: हर जुबान पर सवाल, 6 महीने की मासूम को क्यों मारा?
ट्रेड यूनियंस ने आज पूरे देश में क्यों बुलाई हड़ताल
'22 लाख छात्रों के भविष्य की बलि नहीं दी जा सकती...'NEET 2025 पर राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, परीक्षा रद्द करने से इनकार
प्रधानमंत्री मोदी ब्राजील की सफल यात्रा के बाद नामीबिया रवाना